मुंबई : साल 2018 सेलेब्स की शादी के नाम रहने वाला है। इस लिस्ट में नया नाम शामिल हुआ है ‘बिग बॉस 9’ के विनर प्रिंस नरूला और उनकी गर्लफ्रेंड युविका चौधरी (जो ‘बिग बॉस’ में उनकी को-कंटेस्टेंट भी रही हैं) का। रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की सगाई साल भर पहले फरवरी 2017 में हो चुकी है और अब वे शादी की प्लानिंग कर रहे हैं।
दरअसल, सोशल मीडिया पर युविका का एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें वो अपनी उंगली छुपा रही हैं और उनकी फ्रेंड बार-बार उनसे अपनी रिंग फिंगर दिखाने की डिमांड कर रही हैं। माना जा रहा है कि इस फिंगर में युविका ने प्रिंस की दी हुई अंगूठी पहनी है। इसलिए वो उसे छुपा रही हैं। माना जा रहा है कि ये सहेली एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट किश्वर मर्चेंट हैं। हालांकि, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोटो है जिसमें उनकी उंगली में अंगूठी साफ दिखाई दे रही है। वैसे, दोनों का इंस्टाग्राम अकाउंट एक-दूसरे की फोटोज से भरा हुआ है।
खबरों के मुताबिक इस साल जून-जुलाई तक ये कपल शादी के बंधन में बंध सकता है। कहा यहां तक जा रहा है कि प्रिंस ने मुंबई में एक फ्लैट खरीद लिया है, जहां वे शादी के बाद युविका के साथ रहेंगे।
प्रिंस नरूला और युविका चौधरी की जोड़ी को टीवी इंडस्ट्री का छुपा रुस्तम माना जा सकता है। जहां पिछले दो साल से इन दोनों के डेट करने की खबर मीडिया में फैली हुई है वहीं युविका हमेशा से इन खबरों को झुठलाती आयी हैं और ये बोलती रही हैं कि प्रिंस उनके दोस्त से आगे कुछ भी नहीं हैं। लेकिन प्रिंस अपनी फीलिंग्स को छुपा नहीं पाए। कुछ ही महीनों पहले इन दोनों ने अपने रिश्ते में होने की बात को कुबूला है।
खबरों की माने तो दोनों ने पिछले साल फरवरी में सगाई की थी, जब प्रिंस के परिवार ने उनपर ऐसा करने का जोर दिया। यहां तक कि ये सेरेमनी बेहद प्राइवेट थी और इसमें सिर्फ प्रिंस और युविका के परिवार वाले ही शामिल हुए थे। हालांकि, दोनों ने इस खबर को खारिज कर दिया है। प्रिंस ने कहा कि पंजाबी होने के नाते वे अपनी सगाई की खबर को दुनिया को जरूर बताएंगे। तो वहीं युविका इस खबर को सुनकर हैरान थीं।
बता दें कि प्रिंस और युविका उस वक्त एक-दूसरे के करीब आए, जब वे ‘बिग बॉस 9’ में बतौर कंटेस्टेंट नजर आ रहे थे। फराह खान की शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म ‘ओम शांति ओम'(2007) से युविका ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद युविका ‘समर 2007’, ‘तो बात पक्की'(2009) और ‘द शौकींस’ (2014) जैसी फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। प्रिंस की बात करें तो वे ‘बिग बॉस 9’ के अलावा ‘रोडीज X2’ और ‘स्प्लिट्स विला-8’ के विनर भी रहे हैं। चंडीगढ़ के रहने वाले प्रिंस ‘बढ़ो बहू’ में लीड एक्टर के तौर पर काम कर रहे हैं।