अनिल कपूर ने सलमान खान के गेम शो ’10 का दम’ के सेट पर बड़ा खुलासा किया है. उनका कहना है कि एक समय वे अपनी पत्नी सुनीता को माधुरी कहकर बुलाते थे.
दरअसल, रेस-3 की पूरी स्टारकास्ट ’10 का दम’ के सेट पर प्रमोशन के लिए पहुंची थी. इस दौरान सलमान ने सवाल पूछा कि ”कितने % भारतीय अपने पार्टनर को किसी और के नाम से बुलाते हैं?” तब अनिल कपूर ने खुलासा किया कि वे कभी-कभी पत्नी सुनीता को माधुरी के नाम से पुकारते थे.
सबके होश उड़ा देगी Race 3 में सलमान की एंट्री: रेमो डिसूजा
अनिल कपूर का ये जवाब सुनकर सभी लोग हंसने लगे. अनिल ने कहा, ”मैं और माधुरी ज्यादातर फिल्मों में साथ काम करते थे इसलिए मुझे अपनी गलती का एहसास नहीं हुआ.” उन्होंने अपनी पत्नी की तारीफ करते हुए कहा, ”सुनीता कभी मुझसे इस बात पर नाराज नहीं हुईं क्योंकि वो मेरे प्रोफेशन को समझती थीं. उन्होंने मुझे हमेशा सपोर्ट किया है.”
बताते चलें कि माधुरी और अनिल 90 के दशक की हिट जोड़ी हुआ करते थे. दोनों ने साथ में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं. दर्शकों ने पर्दे पर इनकी जोड़ी को खूब सराहा.
ऐसे उड़ रहा है रेस 3 के ट्रेलर का मजाक, इन सीन्स को बताया फनी
सलमान खान की मल्टीस्टारर फिल्म रेस-3 ईद के मौके पर रिलीज हो रही है. फिल्म में सलमान के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, डेजी शाह, साकिब सलीम, जैकलीन नजर आएंगे.
