बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की सरगर्मियों के बीच जनता दल (यूनाइटेड) में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम देखने को मिला है। पार्टी ने अनुशासनहीनता के आरोप में अपने 11 प्रमुख नेताओं को बाहर का रास्ता दिखा दिया है।
चुनावी माहौल के बीच जदयू ने संगठन में अनुशासन बनाए रखने के लिए सख्त रुख अपनाया है। पार्टी अध्यक्ष और बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर 11 नेताओं को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से निष्कासित कर दिया गया है।
सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं पर पार्टी की नीतियों और निर्देशों के खिलाफ जाकर काम करने का आरोप था। जदयू नेतृत्व ने साफ किया है कि चुनावी समय में किसी भी प्रकार की गुटबाजी या अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
जदयू प्रवक्ता ने कहा कि पार्टी में अनुशासन सर्वोपरि है, और जो भी नेता संगठन के हितों के खिलाफ जाएंगे, उन पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

