एआईएफयूटीसीओ के आह्वान पर जगजीवन कॉलेज शिक्षक संघ के सचिव दीनानाथ के नेतृत्व में शिक्षकों ने सीएल पर रहते हुए धरना दिया। इस मौके पर शिक्षक संघ सचिव ने बताया कि वर्तमान यूजीसी के स्वरूप को लागू करवाने, सातवें वेतनमान को लागू करने सहित पुराने पद्धति पर पेंशन योजना लागू करने की मांग को लेकर शिक्षकों द्वारा कार्य बहिष्कार किया गया। मौके पर रवींद्रनाथ सिंह, प्रो राधेश्याम प्रसाद, प्रो विपिनचंद्र सिन्हा, प्रो अयूब, प्रो अर्जुन प्रसाद, प्रो इंद्रदेव प्रसाद यादव, प्रो श्यामदेव पासवान सहित अन्य शिक्षक मौजूद थे।
