छपरा अवतार नगर थाना क्षेत्र में दो प्रेमी युगल ने भागकर 2 वर्ष पूर्व की थी शादी इसके उपरांत आज दोनों परिवारों में जमकर चली लाठियां एक पक्ष बुरी तरह से घायल हो गए। जिन्हे सदर अस्पताल में इलाज के लिए किया गया भर्ती । घटना के संदर्भ में बताया जाता है कि अवतार नगर थाना क्षेत्र के सखनऊली गांव में 2 वर्ष पूर्व सिकंदर राय का पुत्र गोलू कुमार और भरत राय की पुत्री रिचा कुमारी कॉलेज में एक साथ पढ़ा करते थे और दोनों एक दूसरे से प्रेम करने लगे जिसके उपरांत दोनों ने कोर्ट में जाकर शादी कर ली और घर छोड़कर फरार हो गए । जिसकी प्राथमिकी अवतार नगर थाना में लड़की पक्ष से किया गया था। लेकिन कुछ ही समय के बाद दोनों परिवार मैं समझौता भी हो गया। उसके बाद भी लड़का और लड़की घर से बाहर ही अभी तक रह रहे हैं ।लड़के के पिता सिकंदर राय छपरा गृह रक्षा वाहिनी में कार्य करते हैं और लड़की पक्ष की तरफ से बार-बार धमकी के कारण अपने गांव नहीं जाते हैं परिवार वालो में आज भी वहां डर का माहौल बना हुआ है कुछ ही दिन पूर्व वह अपने घर गए हुए थे उसी दौरान लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें उनके दरवाजे पर लाठी-डंडे से जमकर पिटाई कर दी और उन्हें गांव छोड़ने का निर्देश दिया गया जिससे वह पूरी तरह से घायल हो गए लोगों की मदद से उन्हें छपरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस जांच में जुट गई है।
Breaking News
- December 6, 2024 दिल्ली में सरकार के खिलाफ NSUI के प्रदर्शन में वरुण चौधरी और राजवर्धन ठाकुर को पुलिस ने हिरासत में लिया।
- December 29, 2023 नीतीश कुमार दोबारा जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष, ललन सिंह ने पेश किया इस्तीफा !
- December 29, 2023 हेमंत सोरेन की सरकार ने आदिवासी दलितों को दी नव वर्ष की सौगात, 50 साल में ही मिलेगा पेंशन का लाभ।
- December 29, 2023 बोध गया में दलाई लामा का तीन दिवसीय विशेष शैक्षणिक सत्र।
- December 28, 2023 रामोत्सव 2024: अयोध्या में लग्जरी टेंट सिटी का आयोजन।