छठ पर्व को लेकर रांची के प्रमुख घाटों का निरीक्षण, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सुरक्षा व स्वच्छता के निर्देश

छठ पर्व को लेकर रांची के प्रमुख घाटों का निरीक्षण, उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने दिए सुरक्षा व स्वच्छता के निर्देश

आगामी छठ महापर्व को लेकर उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजन्त्री के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक  राकेश रंजन सहित प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ रांची के प्रमुख छठ घाटों का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा, प्रकाश व्यवस्था और यातायात प्रबंधन की विस्तृत समीक्षा की तथा सभी विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रमुख घाटों का निरीक्षण

प्रशासनिक टीम ने कांके डैम, हटनिया तालाब, चडरी तालाब, बड़ा तालाब (रांची झील) और धुर्वा डैम सहित कई प्रमुख घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया।
उपायुक्त ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सख्त निर्देश

उपायुक्त श भजन्त्री ने कहा कि सभी घाटों पर पुलिस बल, NDRF की टीमें तैनात रहेंगी।
उन्होंने घाटों पर सुरक्षा बैरिकेडिंगगोताखोरों की मौजूदगी और कंट्रोल रूम की सक्रियता सुनिश्चित करने को कहा।

“श्रद्धालु केवल सुरक्षित गहराई तक ही जल में प्रवेश करें। प्रशासन द्वारा सभी आवश्यक सुरक्षा प्रबंध किए जा रहे हैं, लेकिन सतर्कता और संयम भी उतने ही आवश्यक हैं।”
— उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी, रांची  मंजूनाथ भजन्त्री

स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था पर विशेष ध्यान

उपायुक्त ने नगर निगम को निर्देश दिया कि सभी घाटों पर सफाई, कीचड़ हटाने और कचरा निस्तारण का कार्य समय पर पूरा किया जाए।
उन्होंने बिजली विभाग को सभी घाटों पर स्थायी व अस्थायी लाइटिंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा, ताकि अर्घ्य के समय श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।

पूजा समिति के सदस्यों से संवाद

निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने विभिन्न घाटों पर उपस्थित छठ पूजा समिति के सदस्यों से संवाद किया।
उन्होंने स्थानीय तैयारियों की जानकारी ली और सभी समितियों से प्रशासन के साथ पूर्ण सहयोग की अपील की।
उन्होंने कहा कि प्रशासन और समितियों के संयुक्त प्रयास से यह पर्व स्वच्छ, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

चिकित्सा सुविधाओं की व्यवस्था

उपायुक्त ने सिविल सर्जन, रांची को निर्देश दिया कि सभी प्रमुख घाटों पर एम्बुलेंस और मेडिकल टीमों की तैनाती सुनिश्चित करें ताकि आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित सहायता उपलब्ध हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *