चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती नष्टलगभग 10 एकड़ में लगी फसल का किया गया विनष्टीकरण

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध अफीम की खेती नष्ट
लगभग 10 एकड़ में लगी फसल का किया गया विनष्टीकरण

चौपारण थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध हज़ारीबाग पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर चौपारण थाना अंतर्गत ग्राम मुरानिया में वन विभाग एवं चौपारण पुलिस द्वारा संयुक्त अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान लगभग 10 एकड़ भूमि में अवैध रूप से की जा रही अफीम की खेती को चिन्हित करते हुए मौके पर ही पूरी फसल को नष्ट कर दिया गया।
बरामदगी
कार्रवाई के दौरान घटनास्थल से निम्नलिखित सामग्री बरामद की गई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया—
4 डिलीवरी पाइप
अवैध रूप से अफीम की खेती में संलिप्त व्यक्तियों के नाम-पते का सत्यापन किया जा रहा है। दोषियों की पहचान होते ही उनके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मामले में आगे की कार्रवाई जारी है।
संयुक्त अभियान में शामिल अधिकारी/कर्मी
अजित कुमार बिमल, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO), बरही
चंद्रशेख, पुलिस निरीक्षक, बरही अंचल
सरोज सिंह चौधरी, थाना प्रभारी, चौपारण
SI सुनील कुमार सिंह
ASI बदल महतो एवं सशस्त्र बल
वन विभाग की टीम
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध मादक पदार्थों की खेती एवं तस्करी के विरुद्ध आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *