झारखंड के चाईबासा में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे आदिवासियों पर पुलिस की कथित बर्बर कार्रवाई के खिलाफ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बड़ा कदम उठाया है। पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के नेतृत्व में पार्टी ने आज कोल्हान क्षेत्र में 12 घंटे के संपूर्ण बंद का ऐलान किया है।
यह बंद पश्चिम सिंहभूम (चाईबासा) और सरायकेला-खरसावां जिलों में सुबह 6 बजे से रात 8 बजे तक प्रभावी रहेगा। भाजपा ने कहा है कि यह विरोध पूरी तरह शांतिपूर्ण रहेगा और आवश्यक सेवाओं को इससे अप्रभावित रखा जाएगा।
भाजपा नेताओं का कहना है कि सरकार की तानाशाही प्रवृत्ति और निर्दोष आदिवासी नागरिकों पर लाठीचार्ज लोकतांत्रिक अधिकारों का दमन है। पार्टी ने मांग की है कि घटना की न्यायिक जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो।
राज्यभर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस बंद को सफल बनाने के लिए मोर्चा संभाल लिया है। वहीं प्रशासन ने कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सभी संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की है।
