चतरा में 78 एकड़ अवैध अफ़ीम की खेती नष्ट, पुलिस का विशेष अभियान


चतरा, 6 फरवरी 2026 — चतरा पुलिस ने जिले में अवैध अफ़ीम की खेती के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 78 एकड़ क्षेत्र में लगी फसल को नष्ट कर दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुमित कुमार अग्रवाल के निर्देश पर चलाए गए विशेष अभियान के तहत की गई।
अभियान के दौरान कुंदा थाना क्षेत्र के बंठा गांव में करीब 6 एकड़ तथा लावालौंग थाना अंतर्गत नौसोदाग और पासागम गांव में लगभग 72 एकड़ वन भूमि पर अवैध रूप से की जा रही अफ़ीम की खेती को शुरुआती अवस्था में ही नष्ट कर दिया गया। पुलिस के अनुसार, इस अवैध खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ विधि-सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया जारी है।
चतरा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे अवैध अफ़ीम की खेती से दूर रहें और ऐसी किसी भी गैर-कानूनी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने कहा कि नशा मुक्त समाज के निर्माण के लिए जनसहयोग बेहद जरूरी है और इस दिशा में अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *