चतरा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का अभियान, 325 वाहनों की जांच, 15 चालान

चतरा में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ पुलिस का अभियान, 325 वाहनों की जांच, 15 चालान
चतरा
अपराध पर नियंत्रण और शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से चतरा पुलिस ने जिलेभर में ड्रंक एंड ड्राइव के खिलाफ विशेष अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस अधीक्षक, चतरा के निर्देश पर 16 जनवरी 2026 को जिले के सभी थाना क्षेत्रों में संचालित किया गया।
अभियान के दौरान चतरा जिले में कुल 128 चार पहिया और 197 दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में 15 वाहनों पर चालान काटे गए, जबकि 02 वाहनों को अभियोजन (प्रॉसिक्यूशन) के लिए भेजा गया।
जांच टीम द्वारा वाहन चालकों को सड़क सुरक्षा नियमों का पालन, नशे की हालत में वाहन न चलाने और यातायात नियमों का सख्ती से अनुपालन करने को लेकर जागरूक किया गया। पुलिस ने लोगों से अपील की कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए नियमों का पालन करें।
चतरा पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए इस तरह के अभियान आगे भी नियमित रूप से चलाए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *