तानिया भाटिया के पिता संजय भाटिया हरियाणा रणजी टीम के प्लेयर रह चुके हैं। संजय ने बताया कि उन्हें क्रिकेट खेलने का खासा शौक था। वह खुद इंटर कॉलेज, इंटर यूनिवर्सिटी और रणजी टीम में खेल चुके हैं। टीम इंडिया के खेलने का सपना था, जो पूरा नहीं हो सका। इसलिए मेरे क्रिकेट के जुनून को तानिया ने अपना बना लिया। अब वह इंडिया की तरफ से खेल रही हैं और अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।