घाटशिला उपचुनाव में JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू का नामांकन जन सैलाब ने दिखाया बदलाव का संकेत

घाटशिला उपचुनाव में JLKM प्रत्याशी रामदास मुर्मू का नामांकन जन सैलाब ने दिखाया बदलाव का संकेत

आज घाटशिला उपचुनाव में झारखंडी लोग कल्याण मंच (JLKM) के प्रत्याशी रामदास मुर्मू ने अपना नामांकन दाखिल किया। नामांकन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन देखने को मिला। हजारों लोगों की मौजूदगी ने यह साफ कर दिया कि घाटशिला में इस बार बदलाव की लहर चल रही है।

रामदास मुर्मू ने कहा कि जनता अब परिवारवाद की राजनीति से ऊब चुकी है। इस बार जनता ऐसे नेताओं को उखाड़ फेंकेगी जो केवल अपने परिवार के लिए राजनीति करते हैं। झारखंड की जनता अब झारखंडी उलगुलान के जरिए एनडीए और इंडिया गठबंधन — दोनों को जवाब देगी।

उन्होंने कहा कि पिछले 25 सालों में झारखंड की तस्वीर नहीं बदली।

आज भी युवा बेरोजगार हैं, किसान परेशान हैं, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था ध्वस्त है, पलायन जारी है, प्रदूषण और भुखमरी जैसी समस्याएं जस की तस हैं। यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का नहीं, बल्कि झारखंड की अस्मिता, सम्मान और अधिकार की लड़ाई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *