घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की शक्ति प्रदर्शन रैली, स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने साधा जनसमर्थन

घाटशिला उपचुनाव में झामुमो की शक्ति प्रदर्शन रैली, स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन ने साधा जनसमर्थन

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की स्टार प्रचारक एवं विधायक श्रीमती कल्पना सोरेन ने आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव में पार्टी प्रत्याशी श्री सोमेश चंद्र सोरेन के समर्थन में एक विशाल जनसभा को संबोधित किया।

कल्पना सोरेन ने जनता से किया अपील

जनसभा में उमड़े जनसैलाब को संबोधित करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि —

“यह चुनाव जनता की अस्मिता, अधिकार और विकास की दिशा तय करेगा। झारखंड की मिट्टी और उसके लोगों के सम्मान की रक्षा के लिए झामुमो सदैव प्रतिबद्ध है।”

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में राज्य में जनकल्याणकारी योजनाओं को नई दिशा मिली है और झामुमो सरकार ने हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाई है।

सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में दिखा जनसमर्थन

सभा में बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं, युवा और कार्यकर्ता शामिल हुए। लोगों ने झामुमो प्रत्याशी सोमेश चंद्र सोरेन के पक्ष में जोरदार नारे लगाए और उनके विजयी होने का विश्वास जताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *