घाटशिला उपचुनाव को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में रणनीतिक की गई बैठक
विजय सुनिश्चित करने का लिया गया संकल्प
मुख्यमंत्री सह झारखंड मुक्ति मोर्चा (झा.मु.मो.) के केंद्रीय अध्यक्ष हेमंत सोरेन के आवास पर आज घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण रणनीतिक बैठक आयोजित हुई।
इस बैठक में केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे, बहरागोड़ा विधायक समीर कुमार महंती, पोटका विधायक संजिव सरदार, जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पूर्व घाटशिला विधायक लक्ष्मण टुडू, तथा स्व. रामदास सोरेन जी के सुपुत्र सोमेश चन्द्र सोरेन सहित कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
बैठक में उपचुनाव को लेकर गंभीर विचार-विमर्श हुआ और बूथ स्तर तक मजबूत रणनीति तैयार करने पर बल दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि विरोधी दल को हराने के लिए दोगुनी मेहनत की जरूरत है। विशेष रूप से, हर मतदाता को मतदान केंद्र तक पहुँचाने की ठोस व्यवस्था पर जोर दिया गया।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा
इस उपचुनाव में झा.मु.मो. प्रत्याशी की जीत ही स्व. रामदास सोरेन जी के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं और नेताओं ने एक स्वर में संकल्प लिया कि हर संभव कोशिश और मेहनत कर पार्टी को विजय दिलाई जाएगी।


