गोड्डा में सांप के काटने से एक ही परिवार के दो बच्चों की हई मौत।
6 साल का भाई और बहन रात में सोते समय हुए शिकार, गरीब परिवार पर टूटा दुख का पहाड़।
झारखंड के गोड्डा प्रखंड के सैदापुर गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। एक ही परिवार के दो बच्चों की सांप के काटने से मौत हो गई। मृतक बच्चों की मां प्रियंका के अनुसार, दोनों बच्चे रात में खाना खाने के बाद अलग-अलग जगह सो रहे थे। रात के समय जहरीले सांप ने दोनों बच्चों को डस लिया।
परिजन पहले बच्चों को झाड़-फूंक के लिए ले गए। वहां स्थिति में सुधार नहीं होने पर दोनों को गोड्डा सदर अस्पताल लाया गया।
इस दुखद घटना से पूरा परिवार टूट गया है। इस घटना के बाद गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने सोशल मीडिया के माध्यम से पीड़ित परिवार को पचास हजार रुपए मदद देने की घोषणा की है।

