fir lodged against union minister giriraj singh

गिरिराज सिंह पर इस मामले में दर्ज हुई FIR, तेजस्वी ने सीएम नीतीश से पूछे ये सवाल

breaking news ख़बर बड़ी ख़बरें बिहार राज्य की खबरें

पटना : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के लिए बुरी खबर है। भूमि पर कब्जे के एक मामले में गिरिराज सिंह के खिलाफ पटना के दानापुर थाना में मामला दर्ज किया गया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह के अलावा इस मामले में 3 सीओ समेत 33 लोगों के खिलाफ पटना व्यवहार न्यायालय में परिवाद पत्र दायर हुआ था।

कोर्ट के आदेश के बाद दानापुर थाना में यह मामला दर्ज हुआ है। यह परिवाद पत्र रामनारायण प्रसाद नामक व्यक्ति ने दायर किया था। सभी पर 2 एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर जबरन कब्जा करने का लगाया गया है।

जैसे ही गिरिराज सिहं पर FIR की खबर आई वैसे ही बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला किया। तेजस्वी ने ट्वीट करते हुए कहा कि गिरिराज वही मंत्री हैं जिनके घर से करोड़ो रुपये कैश तक की बरामदगी भी हुई थी, लेकिन देखिए इसके बाद भी वह एक ईमानदार नेता हैं।

क्या अब भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ेंगे? 

तेजस्वी ने एक के बाद एक ट्वीट कर नीतीश कुमार से सवाल पूछा है कि उनकी नाक के नीचे उनके सहयोगी दल बीजेपी के वरिष्ठ नेता और केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गरीबों की दो एकड़ 56 डिसमिल जमीन पर कब्जा कर लिया है, तो ऐसे में क्या वह अब भाजपा के साथ गठबंधन तोड़ेंगे?

मुख्यमंत्री की अतंरात्मा आवाज नहीं दे रही है  

तेजस्वी ने नीतीश पर कटाक्ष करते हुए पूछा कि क्या अब मुख्यमंत्री की अतंरात्मा आवाज नहीं दे रही है और क्या अब वो आवाज सुनकर इस्तीफा देंगे? तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि अब नीतीश जी की नैतिकता कहां है और वह गिरिराज सिंह के मुद्दे पर जवाब क्यों नहीं दे रहे हैं?

इस दौरान तेजस्वी ने बीजेपी नेता और उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी पर भी हमला बोला। तेजस्वी यादव ने कहा कि देश के सबसे बड़े अफवाह मियां और खुलासा मास्टर के मुंह में दही जम गया है, जो वह गिरिराज सिंह के मुद्दे पर चुप बैठे हैं?

तेजस्वी ने एक के बाद एक कई ट्वीट किए, “आपके आका नीतीश कुमार बंगले पर बंगले लिए जा रहे हैं, उनके परम सहयोगी केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह गरीबों की जमीन कब्जा रहे हैं। सुशील मोदी इन मुद्दों पर बिल में घुस गए हैं। कहां छुप रहे हो खुलासा मियां?”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *