खूंखार नक्सली लवलेश गंझू ने किया सरेंडर
5 लाख का इनमी नक्सली,लवलेश गंझू पर है 50 से अधिक गंभीर मामले
लातेहार पुलिस की दबिश से परेशान होकर जेजेएमपी (JJMP) उग्रवादी संगठन का सब जोनल कमांडर और पांच लाख इनामी लवलेश गंझू ने किया सरेंडर…. लातेहार एसपी कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में पलामू जोनल आईजी सुनील भास्कर, एसपी कुमार गौरव और सीआरपीएफ अधिकारियों की मौजूदगी में लवलेश गंझू ने पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया. पुलिस अधिकारियों ने लवलेश गंझू को बुके और शॉल भेंट कर समाज के मुख्यधारा में जुड़ने की बधाई दी. अधिकारियों ने उसे पांच लाख का प्रतीकात्मक चेक भी सौंपा.
पप्पू लोहरा के मारे जाने के बाद अकेला बचा था लवलेश गंझू
बता दें कि जेजेएमपी उग्रवादी संगठन के सुप्रीमो पप्पू लोहरा और सब जोनल कमांडर प्रभात गंझू को पुलिस ने पिछले महीने एक मुठभेड़ में मार गिराया था. इसके बाद लवलेश गंझू संगठन में एक मात्र टॉप नक्सली बचा था. वह पुलिस से बचने लिए इधर-उधर भागा फिर रहा था. एनकाउंटर के दौरान लवलेश गंझू कई बार पुलिस से भी बचकर भाग निकला था. उसकी तलाश में पुलिस लगातार अभियान चला रही थी. इससे परेशान होकर लवलेश ने सरेंडर कर दिया.
लातेहार सहित अन्य इलाके में दर्ज हैं कई केस

