खूँटी पुलिस की कार्रवाई: 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की खेती नष्ट

अवैध मादक पदार्थों की खेती के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत खूँटी थाना क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 10 एकड़ में लगी अवैध अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।
पुलिस के अनुसार, ग्राम बारूडीह, घाघरा और कुदाडीह के जंगल क्षेत्र में करीब 5 एकड़ तथा ग्राम घाघरा में लगभग 5 एकड़ जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही थी। अभियान चलाकर पूरी फसल को विनष्ट कर दिया गया।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध अफीम की खेती में शामिल लोगों की पहचान की जा रही है। सत्यापन के बाद संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कहा है कि जिले में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *