क्या शाहिद कपूर को एक्टिंग छोड़ शुरू कर देनी चाहिए फोटोग्राफी?

शाहिद कपूर इन दिनों काफी बिजी हैं. पिछले कुछ समय से शाहिद, संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘पद्मावती’ की शूटिंग में बिजी थे और हाल ही में शाहिद की एक और फिल्म की घोषणा हो गई है. लेकिन इतने बिजी शेड्यूल के बीच भी शाहिद अपनी एक्टिंग छोड़ बीवी के लिए फोटोग्राफर बन गए हैं.

शाहिद ने अपनी पत्नी मीरा राजपूत की एक फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है, जिसमें वह बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. इस फोटो की दिलचस्प बात यह है कि इसे खुद शाहिद ने ही खींचा है. शाहिद ने मीरा का यह फोटो पोस्ट करते हुए लिखा, ‘यह स्टनर कौन है.. मैंने खींची है फोटो.’ शाहिद ने एक प्यारा सा इमोजी भी इस फोटो के साथ शेयर किया है.

यह फोटो देखकर कहना होगा कि शाहिद काफी अच्छे फोटोग्राफर हैं. यानी एक्टिंग के साथ फोटोग्राफी का टैलेंट भी है शाहिद के पास. बता दें कि इस दरअसल मीरा का यह लुक हाल ही में मुंबई में आयोजित हुई मुकेश अंबानी की पार्टी के लिए था, जिसमें बॉलीवुड के कई सितारे नजर आए थे.

पिछले हफ्ते हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के कई सेलेब्स अंबानी के घर जाते नजर आए. इस पार्टी में ऋतिक रोशन, करीना कपूर, करण जौहर, श्रीदेवी की दोनों बेटियां, जैसे कई सितारे पहुंचे. इस पार्टी में मीरा राजपूत भी नजर आई थीं.

बता दें कि शाहिद कपूर ने जुलाई 2015 में दिल्ली की रहने वाली मीरा राजपूत से शादी की थी. शादी के वक्त मीरा और शाहिद के बीच 13 साल के एज गैप ने काफी सुर्खियां बटोरी थी. शाहिद और मीरा की बेटी मीशा का जन्म पिछले साल अगस्त में हुआ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *