केंद्र के बजट पर हेमंत सोरेन का तंज, बोले – कृषि को विदेशी बाजारों के लिए खोलना चिंता का विषय


झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने केंद्र सरकार के बजट पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह देखना होगा कि बजट का पैसा देश के वास्तविक विकास में कितना उपयोग होगा। प्रोजेक्ट भवन में हुई कैबिनेट बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कृषि क्षेत्र को लेकर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि देश के मजबूत स्तंभ माने जाने वाले कृषि क्षेत्र को विदेशी बाजारों के लिए खोल दिया गया है। अब कृषि से जुड़े उत्पाद और उपकरण विदेशी कंपनियां भारतीय बाजार में बेचेंगी। ऐसे में सवाल उठता है कि क्या देश के किसान उनके साथ प्रतिस्पर्धा कर पाएंगे।
मुख्यमंत्री ने इसे गंभीर चिंता का विषय बताते हुए कहा कि सरकार को किसानों के हितों की रक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की जरूरत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *