कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण BDO, CO समेत अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, अनुपस्थित अधिकारियों पर शोकॉज़ का निर्देश

कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने किया चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण BDO, CO समेत अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित मिले, अनुपस्थित अधिकारियों पर शोकॉज़ का निर्देश

 झारखंड की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने आज चान्हो प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO)अंचल अधिकारी (CO) सहित अधिकांश कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए।

मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कार्यालय के प्रत्येक कक्ष का निरीक्षण किया और उपस्थित ग्रामीणों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी ली। ग्रामीणों ने बताया कि अधिकारी और कर्मचारी अक्सर कार्यालय में मौजूद नहीं रहते, जिससे कार्यों के निष्पादन में देरी होती है।

कार्यालय में फैले सन्नाटे और बंद कमरों को देखकर मंत्री ने रांची उपायुक्त (DC) को स्थिति से अवगत कराया और अनुपस्थित अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ शोकॉज़ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि बायोमेट्रिक उपस्थिति रजिस्टर के आधार पर अनुपस्थिति की जांच की जाएगी।

मंत्री ने कहा कि यदि अधिकारी और कर्मचारी सरकारी व्यवस्था और अनुशासन के तहत कार्य नहीं करते, तो ऐसे लोगों की मांडर विधानसभा क्षेत्र में कोई आवश्यकता नहीं है।

उन्होंने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सरकारी सेवा में लापरवाही और गैर-जिम्मेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
“जनता के कार्य में कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारी और कर्मचारी समय पर दफ्तर पहुंचे और अपने कर्तव्यों का पालन करें। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *