ईडी की टीम इस वक्त बंगाली टोला स्थित बबलू कबाड़ी के घर पर रेड कर रही है।
जानकारी के मुताबिक, गोवा से आई तीन सदस्यीय ईडी की टीम बबलू कबाड़ी के घर पर दस्तक दी है। टीम घर के अंदर मौजूद कागजातों की बारीकी से जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई गोवा के एक मामले से जुड़ी हुई है। ईडी की टीम की इस छापेमारी से इलाके में सनसनी फैल गई है और लोग घर के बाहर जुटने लगे हैं।
फिलहाल, ईडी की टीम अंदर मौजूद है और कागजात की पड़ताल कर रही है।


