फिल्म ‘राजी’ में अपनी एक्टिंग से आलिया भट्ट दर्शकों पर जादू चलाने में कामयाब रहीं। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ से ज्यादा की कमाई की है। जहां आलिया की एक्टिंग की सभी तारीफें कर रहे हैं वहीं उनके नाम अब एक और रिकॉर्ड कायम हो गया है।

दरअसल, आलिया ना केवल अपनी बेहतरीन एक्टिंग से बल्कि ट्रेंडी लुक्स के जरिए भी ट्विटर पर लोगों का ध्यान आकर्षित करने में कामयाब रही हैं तभी तो वो ट्विटर पर ‘मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑफ बॉलीवुड’ बन गई हैं।

स्कोर ट्रेंड्स इंडिया के मुताबिक आलिया भट्ट 100 अंकों के साथ मोस्ट एंगेजिंग एक्ट्रेस ऑन ट्विटर बन गई हैं। यह आंकड़े यूएस की मीडिया टेक कंपनी स्कोर ट्रेंड्स इंडिया द्वारा दिए गए हैं। इससे पहले हाल ही में प्रियंका चोपड़ा फेसबुक पर मोस्ट एंगेजिंग सेलिब्रिटी बनी थीं।

इस लिस्ट में जहां आलिया पहले स्थान पर हैं। वहीं 89 अंकों के साथ अनुष्का शर्मा ट्विटर पर दूसरे स्थान पर हैं। दीपिका पादुकोण 76 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। 64 अंकों के साथ जैकलिन फर्नांडीज चौथे स्थान पर हैं। अंतरराष्ट्रीय आइकन बन चुकीं प्रियंका चोपड़ा 63 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर हैं।