इस मेला मनोरंजन और खरीदारी का भी पूरा इंतजाम रहता है।

रांची में आज निकलेगी भगवान जगन्नाथ की भव्य रथ यात्रा, धुर्वा जगन्नाथपुर में 9 दिनों तक लगेगा मेला…

रांची में आज भगवान जगन्नाथ की ऐतिहासिक और भव्य रथ यात्रा निकाली जायेगी। हर साल की तरह इस बार भी धुर्वा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ जुटने की उम्मीद है। रथ यात्रा के साथ ही धुर्वा में 9 दिनों तक चलने वाले मेले की भी शुरुआत हो जाएगी।

श्रद्धालु बड़ी संख्या में भगवान जगन्नाथ, भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के रथ को खींचने के लिए उमड़ेंगे। मेले में खाने-पीने से लेकर झूले और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जायेगा। 

भगवान जगन्नाथ के रथ में  बलभद्र और सुभद्रा की झलक देखने को मिलेगी। रथ यात्रा में श्रद्धालु दूर-दूर से भगवान की दर्शन करने पहुंचते हैं साथ ही रथ को हटिया डीएसपी के नेतृत्व में रथ को हाका जाता है। रात को मौसी बड़ी तक श्रद्धालु मिलकर पहुंचते हैं। भगवान जगन्नाथ की पूजा 9 दिनों तक मौसी बड़ी में लोग करते हैं पूजा। 

इस मेले में खास बातें मौत का कुआं बड़े-बड़े झूले,सर्कस,तमाम कई तरह की चीज है आकर्षण का केंद्र रहता है। 

धुर्वा में लगने वाला यह मेला न केवल धार्मिक आस्था का प्रतीक है, बल्कि यहां हर वर्ग के लोगों के लिए मनोरंजन और खरीदारी का भी पूरा इंतजाम रहता है।

रथ यात्रा और मेले के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रशासन ने कुल 700 जवानों को तैनात किया है। ड्रोन से निगरानी की जाएगी, जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, ताकि किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *