MISS WORLD 2017 Manushi Chhillar

इस क्रिकेटर पर मिस वर्ल्ड मानुषी​ छिल्लर का आया दिल, नाम जानकर दंग रह जायेंगे आप 

ख़बर स्पोर्ट्स

नई दिल्ली : 118 देशों की सुंदरियों को पछाड़ कर मिस वर्ल्ड का खिताब अपने नाम करने वाली मानुषी छिल्लर को लगता है मोहब्बत हो गई। मानुषी मोहब्बत भी उस इंसान से कर बैठी है, जो उन्हें छोड़ किसी और के हो चुके है। 2017 में विश्व सुंदरी का खिताब जीतने वाली मानुषी हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। इस बार मानुषी एक बार फिर सुर्खियों में आई है, लेकिन इस बार वो अपने पहले प्यार को लेकर चर्चा में बनी हुई है।

मिस वर्ल्ड यूं तो लाखों दिलों पर राज करती हैं, लेकिन इनका दिल तो किसी और का दिवाना है। वो ख़ास इंसान जिनका ज़िक्र इन्होंने हाल में किया। मानुषी ने एक इंटरव्यू में बताया कि भारत क्रिकेट टीम के कप्तान को अपना दिल दे बैठी हैं। अब तक तो आप समझ ही गए ही होंगे कि हम किसकी बात कर रहे हैं। जी हां, हम बात कर रहे हैं कप्तान विराट कोहली की। आपको बात दें कि मानुषी ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि वो भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली की दीवानी है।

मानुषी जहां विराट से बेइंतहा मुहब्बत करती हैं वहीं वो विराट की दिल से इज्जत भी करती है। मनुषी का मानना है कि विराट ने कम उम्र में ही अपनी मेहनत से बहुत कुछ हासिल कर लिया। इसके साथ ही मानुषी विराट को अपनी प्रेरणा मानती हैं। चैनल ने मानुषी को स्पेशल अचीवमेंट अवार्ड से नवाज़ा और यह अवार्ड इन्हे विराट कोहली के हाथों से दिलवाया गया।

हरियाणा की इस छोरी ने अपनी सुंदरता और बुद्धिमानी के बल पर भारत का नाम रोशन किया है। चीन के सायना सिटी एरेना में हुए इस समारोह में मिस वर्ल्ड 2016 प्यूरटो रिकी ने मानुषी को सम्मान देते हुए मिस वर्ल्ड का ताज पहनाया। प्रियंका चोपड़ा के बाद भारत ने 17 साल बाद ये खिताब अपने नाम दर्ज कराया।

इसके अलावा अगर मानुषी की निजी जिंदगी के बारे में बात करें तो बता दें कि मिस वर्ल्ड मानुषी मेडिकल स्‍टूडेंट भी रही हैं। मेडिकल फील्ड को उन्होंने अपने पिता के कहने पर चुना था, क्योंकि उनके पिता मेडिसिन में एमडी हैं। वहीं उनकी मां नीलम भी बायोकेमिस्‍ट्री में एमडी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *