आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े बहुचर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज आरोप तय करने पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाने वाली है।

बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों से पहले ही सियासी भूचाल झेल रहे आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के लिए आज का दिन बेहद अहम साबित हो सकता है। लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े बहुचर्चित मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट आज आरोप तय करने पर महत्वपूर्ण फैसला सुनाने वाली है।

अगर अदालत सीबीआई की ओर से दाखिल चार्जशीट को स्वीकार कर लेती है, तो आरजेडी प्रमुख लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटे तेजस्वी यादव और परिवार के अन्य सदस्यों की कानूनी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं। इससे बिहार की सियासत पर भी सीधा असर पड़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस बहुप्रतीक्षित फैसले पर सभी राजनीतिक दलों की नजरें टिकी हुई हैं, क्योंकि कोर्ट का निर्णय आने वाले दिनों में बिहार की राजनीति की दिशा तय करने में अहम भूमिका निभा सकता है।

गौरतलब है कि लैंड फॉर जॉब घोटाले में रेलवे में कथित नियुक्तियों के बदले जमीन लेने के आरोप हैं, जिसकी जांच सीबीआई लंबे समय से कर रही है। अब सबकी निगाहें आज आने वाले कोर्ट के फैसले पर टिकी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *