breaking news ख़बर

आज रात लगेगा सबसे लंबा पूर्ण चंद्रग्रहण, भारत समेत दुनियाभर में दिखेगा

आज देर रात आपका एक और अनोखे खगोलीय घटना से सामना होगा। हम बात कर रहे हैं चंद्र ग्रहण की। Lunar Eclipse 2018 आज रात होगा। बता दें कि अगले 100 साल तक का यह सबसे लंबा चंद्र ग्रहण है। भारत के लोग भी चंद्र ग्रहण 2018 को देख पाएंगे। लेकिन मॉनसून के कारण मौसम खलल डाल सकता है और मैट्रो शहर में तो प्रदूषण भी विलेन की भूमिका निभा सकता है। हालांकि, टेक्नोलॉजी की दुनिया में कुछ भी असंभव नहीं है। भले ही आप खुली आंखों से Chandra Grahan 2018 का लुत्फ नहीं उठा पाएं, लेकिन टेक्नोलॉजी आपकी मदद के लिए हाज़िर है।
 

Lunar eclipse 2018 

कई यूट्यूब चैनल पर Lunar Eclipse 2018 को लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। मकसद साफ है, कोई भी शख्स इस सदी के सबसे लंबे चंद्र ग्रहण को देखने का मौका नहीं चूके। भारतीय समयानुसार लाइव स्ट्रीम 27 जुलाई 2018 की रात साढ़े 11 बजे शुरू हो जाएगा। आप चाहें तो इस आर्टिकल में इंबेड किए गए वीडियो पर नज़र आ रहे प्ले बटन को क्लिक करके गैजेट्स 360 की वेबसाइट से ही Chandra Grahan 2018 का मज़ा ले सकते हैं। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण रात 11 बजे 44 मिनट पर शुरू होगा। पूर्ण चंद्र ग्रहण का आगाज सुबह 1 बजे होगा।

 

भारत में पूर्ण चंद्र ग्रहण का वक्त

विज्ञान की भाषा में कहें तो चंद्रग्रहण उस खगोलीय स्थिति को कहते है जब चंद्रमा पृथ्वी के ठीक पीछे उसकी प्रच्छाया में आ जाता है। ऐसा तब होता है जब सूर्य, पृथ्वी और चन्द्रमा लगभग एक सीधी रेखा में आते हैं। पूर्ण चंद्र ग्रहण 28 जुलाई सुबह 1 बजे शुरू हो जाएगा। बता दें कि चांद रात 1 बजकर 15 मिनट पर पृथ्वी की छाया में पूरी तरह से आ जाएगा। ऐसी स्थिति सुबह 2 बजकर 43 मिनट तक बनी रहेगी। इस दौरान चांद पूरी तरह से लाल रंग का हो जाएगा जिसे Blood Moon के नाम से जाना जाता है। चंद्र ग्रहण सुबह 4 बजकर 58 मिनट तक लगा रहेगा। लेकिन प्रभाव उतना खूबसूरत नहीं होगा।

 

27  जुलाई 2018 को लगने वाला चंद्र ग्रहण, 9 जून 2123 तक का सबसे लंबा Lunar Eclipse होगा। इसकी कई वजहें हैं इनमें से एक है अपनी-अपनी परिधि में चंद्रमा और धरती का एक-दूसरे से सबसे दूर होना है। इस कारण चांद आम तौर से ज़्यादा छोटा नज़र आता है। खासकर सुपर मून से बेहद ही छोटा, जब चांद धरती के सबसे करीब होता है।
 

क्या है Blood Moon?

27 जुलाई को होने वाले चंद्र ग्रहण में दिखेगा Blood Moon भी जुलाई 2018 में लगने वाला चंद्र ग्रहण में ब्लड मून भी देखने को मिलेगा। इस दौरान चांद लाल रंग का नज़र आएगा। ऐसा तब होता है जब कुछ समय के लिए पूरा चांद अंतरिक्ष में धरती की छाया से गुजरता है। इस दौरान सूर्य की रोशनी धरती के वायुमंडल से गुजरते वक्त बिखर जाती है। इस दौरान लाल रंग के तरंग ब्लू और बैंगनी रंग के तरंगों की तुलना में कम बिखरते हैं। इस कारण से हमें ऐसा प्रतीत होता है कि चांद पूरी तरह से लाल हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *