आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।

आजसू पार्टी ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को दी बधाई

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने राज्यसभा सांसद आदित्य साहू को भारतीय जनता पार्टी का प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें हार्दिक बधाई दी है।
सुदेश महतो ने कहा कि आदित्य साहू के नेतृत्व में झारखंड में भाजपा संगठन को नई मजबूती मिलेगी। साथ ही राज्य में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) और अधिक सशक्त होगा। उन्होंने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और संगठनात्मक क्षमता से गठबंधन को मजबूती मिलेगी।
इस अवसर पर आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ. देवशरण भगत एवं केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी आदित्य साहू को बधाई दी। उन्होंने कहा कि आदित्य साहू के प्रदेश अध्यक्ष बनने से भाजपा और राजग को नई ऊर्जा प्राप्त होगी और संगठन को उनके अनुभव का लाभ मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *