असम के कोकराझार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक वांछित उग्रवादी अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू ढेर


असम के कोकराझार में पुलिस-नक्सली मुठभेड़, एक वांछित उग्रवादी अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू ढेर

असम के कोकराझार जिले में शनिवार को पुलिस और माओवादियों के बीच भीषण मुठभेड़ हुई। यह मुठभेड़ सलकटी पुलिस चौकी क्षेत्र के नदांगुरी इलाके में हुई, जहां पुलिस ने एक वांछित उग्रवादी को ढेर कर दिया।

मारे गए उग्रवादी की पहचान अपिल मुर्मू उर्फ रोहित मुर्मू के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, वह लंबे समय से असम और पड़ोसी राज्यों में नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में सक्रिय था।

घटनास्थल से पुलिस ने एक देशी हथियार, कारतूस और माओवादी दस्तावेज बरामद किए हैं। इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है।

कोकराझार पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, “गुप्त सूचना के आधार पर अभियान चलाया गया था। पुलिस टीम के पहुंचते ही उग्रवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में सुरक्षाबलों ने कार्रवाई की। मुठभेड़ में एक उग्रवादी मारा गया जबकि बाकी भाग निकले।”

पुलिस अब फरार उग्रवादियों की तलाश में आसपास के जंगलों में कॉम्बिंग ऑपरेशन चला रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *