khesari lal yadev

अभिनेता खेसारी लाल ने महाराजगंज के पूर्व सांसद के भतीजे पर दो करोड़ रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया

ख़बर बिहार

पिछले कुछ माह से सोशल मीडिया पर पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजा सुधीर सिंह व भोजपुरी गायक खेसारी लाल यादव के बीच भोजपुरी भाषा में अश्लीलता को लेकर जुबानी जंग चल रही है। अब विवाद इतना बढ़ गया है कि फिल्म अभिनेता ने सुधीर सिंह के खिलाफ थाने में रंगदारी मांगने की एफआईआर दर्ज कराई है।

भोजपुरी फिल्म अभिनेता गायक शत्रुघ्न यादव उर्फ खेसारी लाल यादव ने दो करोड़ नहीं देने पर जान से मारने की धमकी का एफआईआर रसूलपुर थाने में दर्ज कराया है। एफआईआर में अभिनेता खेसारी लाल ने महाराजगंज के पूर्व सांसद प्रभुनाथ सिंह के भतीजे सुधीर कुमार सिंह पर दो करोड़ रुपए मांगे जाने का आरोप लगाया है। फिर 28 जून को 7631725376 मोबाइल नंबर से जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप लगाया है। साथ ही फेसबुक के जरिए भी जान से मारने की धमकी का जिक्र एफआईआर में किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *