खूंटी : आज नेता प्रतिपक्ष सह प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी खूंटी जिले के हुटार पंचायत अंतर्गत चलाएंगी गांव पहुंचे। यहां उन्होंने पहाड़ा राजा सोमा मुंडा की अपराधियों द्वारा गोली मारकर की गई हत्या पर गहरा शोक व्यक्त किया।
मरांडी ने सबसे पहले दिवंगत राजा सोमा मुंडा के आवास पहुंचकर उनके परिजनों से मुलाकात की और उन्हें सांत्वना दी। इसके बाद उन्होंने राजा सोमा मुंडा की तस्वीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि इस जघन्य हत्या से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। उन्होंने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग की तथा पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।




